5 वर्षीय मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2015 - 10:42 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में आज एक मासूम का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि रेलबाजार निवासी विशाल ने रूखसाना नामक महिला से प्रेम विवाह किया था। उनकी पांच वर्षीय पुत्री सानिया तीन रोज पहले घर से बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों ने रेलबाजार थाना में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

आज भोर लखनऊ फाटक के पास बदबू आने लोगों ने पास खंडहरनुमा परिसर में झांका और बच्ची का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त सानिया के रूप में हुई। शव का धड़ मिला है। परिजनों ने इलाके के दो युवकों पर दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।