आगरा दक्षिण विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 10:13 PM (IST)

आगरा दक्षिण विधानसभा संख्या-88
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 88 है आगरा दक्षिण। वर्ष 2012 के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 28 हजार 782 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 82 हजार 139 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 630 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारचीय जनता पार्टी के योगेंद्र उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। हालांकि आगरा से बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। लिहाजा उनके नेतृत्व में बीजेपी इस सीट पर जीत के भरोसे के साथ ही उतरेगी। उनका कड़ा मुकाबला समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों से होगा। देखना होगा कि किस पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज करता है। 
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
आगरा दक्षिण विधानसभा संख्या-88

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के योगेंद्र उपाध्याय ने बीएसपी के जुल्फिकार अहमद भुट्टो को हराया था। कांग्रेस के नजीर अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर सपा के मो. शरीफ उस्मानी रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें