अकबरपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर नज़र

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 05:46 PM (IST)

अकबरपुर विधानसभा संख्या-281
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अम्बेडकरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 281 है अकबरपुर । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 68 हजार 672 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 45 हजार 890 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 23 हजार 570है।  इस सीट पर हुए पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि उससे पहले हुए दो चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी की सीट पर संभावनाएं संशय में हैं। क्योंकि चुनाव के पहले पार्टी में बड़े स्तर पर विवाद पैदा हो चुका है। देखना है कि इस बार सीट पर किस पार्टी पर क्षेत्र की जनता विश्वास जताती है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव के नतीजे के अनुसार इस सीट पर सपा के राममुर्ति वर्मा ने बीएसपी के संजय कुमार को हराया था। वहीं कांग्रेस के अमित कुमार 04.11 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि बीजेपी राम चंद्र उपाध्याय चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राममूर्ती वर्मा को हरा अपना परचम लहराया था।अपना दल के पवन पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के उमेद सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के राम अचल राजभर को ही जीत हासिल हुई थी। राम अचल राजभर ने एलजेएनएसपी के पवन कुमार पांडेय को हराया था। सपा के राम लखन वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय लड़े परषुराम वर्मा को चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें