अकबरपुर रनिया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 05:08 PM (IST)

अकबरपुर रनिया विधानसभा संख्या- 206
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर देहात जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 206 है अकबरपुर रनिया। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 87 हजार 578 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 ला 58 हजार 615 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 931 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। लेकिन अपनी दावेदारी बरकरार रख पानी पार्टी के लिए मुश्किल साबित होने वाली है। क्योंकि पार्टी के भीतर जिस प्रकार का माहौल उत्पन्न हुआ और उसके बाद पार्टी दो हिस्सों में तख्सीम हुई, उससे सहज ही जनता में नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामस्वरूप सिंह ने बीएसपी की प्रतिभा शुक्ला को हराया था। कांग्रेस के मथुरा प्रसाद लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के रवि शंकर चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें