इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 11:40 AM (IST)

इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा संख्या- 263
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 263 है इलाहाबाद दक्षिणी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 24 हजार 481 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 80 हजार 574 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 43 हजार 892 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी को जीत मिलती है। लेकिन फिलहाल सभी दल सीट पर अपना दावा ठोंक रहे हैं।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के हाजी परवेज अहमद ने बीएसपी के नंद गोपाल गुप्ता नंदी को हराया था। बीजेपी के केसरी नाथ त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जितेंद्र नाथ सिंह चौथे स्थान पर रहे थे। 
          
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बीजेपी के केसरी नाथ त्रिपाठी को मात दी थी। कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि समाजवादी पार्टी के जमनोत्री गुप्ता चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के केसरी नाथ त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के श्यामा चरण गुप्ता को हराया था। बीएसपी के सईद अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार मोहले चौथे स्थान पर रहे थे।
               
 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें