इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 11:12 AM (IST)

इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा संख्या- 261
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 261 है इलाहाबाद पश्चिमी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 42 हजार 693 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 187 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 495 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार अपना दल के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी की संभावनाएं प्रबल हैं। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वास जताती है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी की पूजा पाल ने अपना दल के अतीक अहमद को हराया था। समाजवादी पार्टी की ज्योति यादव तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बीजेपी के रामजी केसरवानी चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के अतीक अहमद ने समाजवादी पार्टी के खालिद अजीम को मात दी थी। बीजेप के केशव प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सैयद मो. साहब चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में अपना दल के अतीक अहमद ने समाजवादी पार्टी के गोपाल दास यादव को मात दी थी। बीएसपी के अमर नाथ सिंह मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के लक्ष्मीशंकर ओझा चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें