अमेठी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:30 AM (IST)

अमेठी विधानसभा संख्या- 186
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमेठी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 186 है अमेठी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 96 हजार 160 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 740 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 420 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी, एक बार कांग्रेस और एक बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर गायत्री प्रजापति का कब्जा है। गायत्री राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। लेकिन वे शिवपाल धड़े के नेता हैं। जिसको लेकर पहले से ही विवाद है। देखना होगा कि क्या समाजवादी पार्टी इस बार अपने दावे को बरकरार रख पाएगी। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रसाद ने कांग्रेस की अमिता सिंह को मात दी थी। बीएसपी के आशीष शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी की रश्मि सिंह चौथे स्थान पर रही थीं।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की अमिता सिंह ने बीएसपी के आशीष को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के गोविंद नरायण चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की अमिता सिंह ने कांग्रेस के आशीष को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के तेजप्रताप चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।