आर्यनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 12:37 PM (IST)

आर्यनगर विधानसभा संख्या- 214
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 214 है आर्यनगर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 52 हजार 497 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाक 40 हजार 606 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 885 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी रहा था। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए आशाएं और अनुमान नहीं हैं, क्योंकि पार्टी अंतर्कलह के उस दौर से गुजर रही है। जहां से कभी भी चुनाव आयोग चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर सकता है। देखना होगा कि इस बार सीट पर किसका बोलबाला रहता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के सलिल विश्नोई ने समाजवादी पार्टी के जीतेंद्र बहादुर सिंह को हराया था। कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के कैलाश शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें