अतरौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 02:38 PM (IST)

अतरौली विधानसभा संख्या-73
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 73 है अतरौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 27 हजार 391 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 856 है। जबकि महिलाओं की संख्या 1लाख 52 हजार 527 है। इस विधानसभा सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तीनों बार जनता ने अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशी को चुना। एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। एक बार बीजेपी का प्रत्याशी जीता। जबकि एक बार आरटीकेपी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
अतरौली विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के वीरेश यादव ने जेएकेपी की प्रेमलता देवी को पराजित किया था। बीएसपी के साकिब तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी की प्रेमलता देवी ने बीएसपी के हरीश शर्मा को हराया था। समाजवादी पार्टी के राकेश पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के सीपी सिंह बघेल चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में आरटीकेपी के कल्याण सिंह ने बीजेपी की उमेश कुमारी को हराया था। बीएसपी के विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के अनवर खान रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें