अयोध्या विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 03:20 PM (IST)

अयोध्या विधानसभा संख्या- 275
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फैजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 275 है अयोध्या। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 16 हजार 722 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 217 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 45 हजार 496 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के तेज नरायण पांडेय ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के वेदप्रकाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी गुलशन चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के लल्लू सिंह ने समाजवादी पार्टी के इंद्र प्रताप तिवारी को हराया था। बीएसपी के अशोक कुमार तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के लल्लू सिंह ने बीएसपी के अभय सिंह को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के वेद प्रकाश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अशोक सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें