बाबागंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 01:55 PM (IST)

बाबागंज विधानसभा संख्या- 245
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 245 है बाबागंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 81 हजार 898 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 630 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 268 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार ने जीत दर्जी की थी। उन्होंने बीएसपी के महेंद्र कुमार को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इस बार सीट पर किसका बोलबाला रहेगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। 
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार ने बीएसपी के महेंद्र कुमार को मात दी थी। कांग्रेस के सुरेश भारती तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के कमलेश कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें