बछरांव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 05:16 PM (IST)

बछरांव विधानसभा संख्या- 177
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रायबरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 177 है बछरांव। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 118 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 570 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 528 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी के कब्जा है। लेकिन पार्टी के लिए मुश्किल की घड़ी है। चुनाव चिन्ह को लेकर पार्टी के दोनों धड़े चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं। साफ है कि इस बार चुनाव में पार्टी के लिए लड़ाई बेहद कठिन होने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राम लाल अकेला ने आरएसपीबी ने सुशील कुमार पासी को पराजित किया था। कांग्रेस के राजा राम त्यागी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के जगजीवन राम चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के राजा राम ने समाजवादी पार्टी के रामलाल अकेला को मात दी थी। बीएसपी के अजय पासी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएसपीबी के सुशील कुमार पासी चौथे स्थान पर रहे थे।
           
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राम लाल अकेला ने बीएसपी के श्याम सुंदर भारती को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कुमार पासी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के डॉ धर्म चौधरी चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें