बदायूं विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 08:40 PM (IST)

बदायूं विधानसभा संख्या-115
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायूं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 115 है बदांयु। यह जिले की सदर सीट भी है। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 13 हजार 196 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 485 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 39 हजार 711 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर एक-एक बार समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार भी लड़ाई इन्हीं पार्टियों के बीच है। लड़ाई में समाजवादी पार्टी कमतर होती चली जा रही है। क्योंकि पार्टी में ऐसी स्थिति पसरी है, जिससे पार पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। साफ तौर पर बीएसपी और बीजेपी को इस फूट का फायदा मिलना लाजिमी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आबिद रजा खान ने बीजेपी के महेश चंद्र गुप्त को पराजित किया था। बीएसपी के रामसेवक सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के फख्र अहमद चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के महेश चंद्र ने समाजवादी पार्टी के विमल कृष्ण को हराया था। बीएसपी के खालिद परवेज तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस फख्र अहमद खली रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के विमल कृष्ण अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के जुगेंद्र सिंह अनेजा को मात दी थी। बीजेपी के प्रेम स्वरूप पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के फख्र अहमद शोबी चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें