बाह विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:26 PM (IST)

बाह विधानसभा संख्या-94
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 94 है बाह। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 6 हजार 414 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 372 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 35 हजार 33 है। इस सीट पर हमेशा कड़ी टक्कर होती रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार यहां से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार यहां कि जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बीएसपी के मधुसूदन शर्मा को हराया था। बीजेपी के आकाशदीप तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अमर चंद्र रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के मधुसूदन शर्मा ने बीजेपी के राजा महेंद्र अरिदमन सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के अमर चरदरा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने समाजवादी पार्टी के संतोष चौधरी को हराया था। बीएसपी के अमर चंद्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी की कृष्णा सिंह रही थीं।
              

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें