बहराइच विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 11:18 AM (IST)

बहराइच विधानसभा संख्या-286
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 286 है बहराइच। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या  3 लाख 06 हजार 036 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 994 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 042 है। इस विधानसभा सीट पर पिछले तीनों चुनावों से सपा के वकार अहमद शाह का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार पार्टी को चुनावों में नुकसान हो सकता है। क्योंकि पार्टी के भीतर दो फाड़ हो चुके हैं। लिहाजा इस फूट का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस अंतर्कलह का फायदा कौन सी पार्टी को होता है।
                


आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में सपा के वकार अहमद शाह ने सीट पर कब्जा जमाया था। वकार अहमद ने कांग्रेस के चंद्र शेखर को हराकर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी के अनुपम जयसवाल 32308 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के शेख मोहम्मद मुशर्रफ को 16.31 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भी सपा के वकार अहमद शाह ने जीत हासिल कर अपना परचम लहाराया था। वकार अहमद ने बीएसपी के विनोद त्रिपाठी को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। बीजेपी के राम किशोर गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एलजेपी की रेशमा आरिफ चौथे स्थान पर रही थीं।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भी सपा के वकार अहमद शाह ने अपनी बादशाहत कायम की थी। उन्होने बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। वहीं बीएसपी के महमूद अहमद 28994 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि कांग्रेस के ओमकर 04.55 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें