बैरिया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 04:27 PM (IST)

बैरिया विधानसभा संख्या- 363
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बलिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 363  है बैरिया। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 23 हजार 662  है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 815 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 36 हजार 826 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि जिस प्रकार पार्टी में पिछले कुछ पखवाड़ों में घटनाक्रम देखा गया, वह साफ दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव से पहले बहुत मुश्किलें होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्षेत्र की जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश अंचल ने भारतीय जनता पार्टी के भारत को हराया था। बहुजन समाद पार्टी के मुक्तेश्वर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सुभाष यादव को सिर्फ 03.93 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें