बलहा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर नज़र

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 10:40 AM (IST)

बलहा विधानसभा संख्या-282
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

बहराइच जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 282 है बलहा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 90 हजार 660 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 159 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 501है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सावित्री बाई फुले जीत दर्ज की थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए सीट पर संभावनाएं संशय में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी को जीत मिलती है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सावित्री बाई फुले ने बीएसपी के किरण भारती को हराकर अपना परचम लहराया था। सपा के शब्बीर अहमद 19.79 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के पूनम चौथे स्थान पर रही थीं।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें