बांदा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 11:26 AM (IST)

बांदा विधानसभा संख्या- 235
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बांदा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 235 है बांदा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 81 हजार 85 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 56 हजार 788 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 287 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा के चुनावों में दो बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। इस बार सीट पर कांग्रेस के लिए जनता के मन में कैसा रुझान रहेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि इस बार सीट पर किसका बोलबाला रहता है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस क विवेक कुमार सिंह ने बीएसपी के दिनेश चंद्र शुक्ला को हराया था। बीजेपी के प्रभाकर अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के अमित वाजपेई चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह ने बीएसपी के बाबूलाल कुशवाहा को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के सीरज ध्वज सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीजेपी के राजकुमार शिवहरे चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के बाबूलाल कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के जमुना प्रसाद बोस को हराया था। बीजेपी के संतोष कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संजय गुप्ता चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें