बांसी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नज़र

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 01:08 PM (IST)

बांसी विधानसभा संख्या-304
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सिद्धार्थनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 304  है बांसी । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3लाख 22 हजार 865  है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 654  है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 45 हजार 211 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है और सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के लाल जी को मात दी थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के विनय शंकर तिवारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के मौलाना मोहम्मद सरवर को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लाल जी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह को शिकस्त दी थी। बहुजन समाज पार्टी के गोपाल जी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि कमला साहनी को सिर्फ 05.70 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुंतष्ट करना पड़ा था। 
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह ने समाजवादी  पार्टी के लालजी को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। बहुजन समाज पार्टी के गोपाल जी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संतेश्वर को मात्र 06.51 फीसदी वोटों के चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें