बरौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 02:30 PM (IST)

बरौली विधानसभा संख्या-72
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 72 है बरौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 7 हजार 350 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 70 हजार 179 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 140 है। इस विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच मुख्य लड़ाई रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार इस सीट पर किसका कब्जा होगा , ये तो चुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                 
बरौली विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में आरएलडी के दलवीर सिंह ने बीएसपी के ठाकुर जयवीर सिंह को हराया था। जेएकेपी के केशव सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के मुनीष गौर चौथे स्थान पर रहे थे।
                  
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के ठाकुर जयवीर सिंह ने आरएलडी के दलवीर सिंह को हराया था। कांग्रेस के दिनेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के ठाकुर जयवीर सिंह ने आरएलडी के दलवीर सिंह को पराजित किया था। कांग्रेस के दिनेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। आरटीकेपी के दुर्गपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें