बेल्थरा रोड विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 03:08 PM (IST)

बेल्थरा रोड विधानसभा संख्या- 357
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बलिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 357 है बेल्थरा रोड । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 12 हजार 704 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 73 हजार 229 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 39 हजार 298 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान ने जीत दर्ज की। इस बार भी सीट पर समाजवादी पार्टी के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। लेकिन किसी भी पार्टी को कमतर आंकना भूल होगी। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान ने बहुजन समाज पार्टी के छट्ठु राम को हराया था। वहीं एसबीएसपी के परवेश प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के सूर्या बाली को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें