भदोही विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 04:16 PM (IST)

भदोही विधानसभा संख्या-392 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

भदोही जिले जिले के अंतर्गत आऩे वाली विधानसभा संख्या 392 है भदोही। यह जिले की सदर सीट भी है। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 80 हजार 739 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 810 है। जबकि महिला मतदाताओं की 1 लाख 68 हजार 897 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार लड़ाई कठिन है। क्योंकि जैसे हालात हैं, वह गवाही दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी बिखर चुकी है। और अब अन्य दल इसका लाभ उठाने में लगे हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किसको जीत मिलती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जाहिद बेग ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहु़जन समाज पार्टी के रविंद्र त्रिपाठी को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के अब्दुल मात्र 04.63 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की अर्चना सरोज ने समाजवादी पार्टी के दीना नाथ को हरा जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्णमासी पंकज तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के काशी नाथ को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दीना नाथ ने बहुजन समाज पार्टी के उमा शंकर को हरा सफलता हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी की पूर्णमासी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मूलचंद को सिर्फ 07.33 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें