भगवंतनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2017 - 09:52 PM (IST)

भगवंतनगर विधानसभा संख्या- 166
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

उन्नाव जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 166 है भगवंतनगर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 62 हजार 916 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 421 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल पार्टी के अंदर के धड़ों में ही है। क्योंकि दल में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका सियासी फायदा निश्चित तौर पर अन्य दलों को होगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।  
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के कुलदीप सिंह सेंगर ने बीजेपी की पूनम शुक्ला को हराया था। बीएसपी के रविशंकर पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अंकित परिहार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के कृपाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नत्थू सिंह को हराया था। बीजेपी के शकुन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के वीर प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के नत्थू सिंह ने बीजेपी के कृपाशंकर सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के शिवसागर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के वीर प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें