भरथना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 05:43 PM (IST)

भरथना विधानसभा संख्या- 201
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इटावा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 201 है भरथना। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 65 हजार 389 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 5 हजार 20 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 369 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार समाजवादी पार्टी में संग्राम छिड़ा है। देखना होगा कि क्या इस बार सपा के गृहयुद्ध का उनको सीट पर सियासी नुकसान भी होता है? हालांकि इसकी गुंजाइश इसलिए कम है क्योंकि समाजवादी पार्टी के विरुद्ध किसी पार्टी के पस प्रबल प्रत्याशी नहीं होता। लिहाजा ज्यादा अनुमान समाजवादी पार्टी के लिए ही लग रहे हैं।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी की सुखदेवी वर्मा ने बीएसपी के राघवेंद्र कुमार को हराया था। बीजेपी की सावित्री कठेरिया तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि एमडी के हरिकृष्ण चौथे स्थान पर रहे थे।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव ने बीएसपी के शिव प्रसाद यादव को हराया था। बीजेपी के प्रेम सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के विनोद कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव को हराया था। बीजेपी के अजय कुमार गुड्डू तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के अरविंद कुमार शाक्य चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें