भाटपार रानी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 01:44 PM (IST)

भाटपार रानी विधानसभा संख्या- 340
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

देवरिया के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 340 है भाटपार रानी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 02 हजार 692 है। जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 950 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 737 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार कांग्रेस ने सफलता हासिल की। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल पार्टी के अंदर के धड़ों में ही है। क्योंकि दल में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका सियासी फायदा निश्चित तौर पर अन्य दलों को होगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समाजवादी पार्टी के कामेश्वर ने बहुजन समाज पार्टी के सभाकुंवर को हरा जीत हासिल की थी। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विंदा रही थीं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार शाही को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कामेश्वर उपाध्याय ने बहुजन समाज पार्टी के सभाकुंवर सिंह को हराया था। वहीं कांग्रेस के योगेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल ते आनंद सागर तिवारी को सिर्फ 04.19 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कामेश्वर ने समाजवादी पार्टी के हरिवंश सहाय को हरा सफलता हासिल की थी। निर्दलीय मैदान में उतरे योगेंद्र सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि एसएपी के सभा कुंवर चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें