भिंगा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 12:09 PM (IST)

भिंगा विधानसभा संख्या-289
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

श्रावस्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 289 है भिंगा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 488 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 324 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 164 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन चुनावों में हर बार अलग पार्टी में अपना कब्जा किया है।फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन ये कब्जा क्या बरकरार रह पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह से सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी को ही होगा। सपा की कलह का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को मिलेगा। देखना होगा कि सीट पर कौन सी पार्टी इस बार बाजी मारती है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर- 
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में सपा की इंद्राणी देवी ने इस सीट पर अपना परचम लहराया था। इंद्राणी देवी ने कांग्रेस के असलम को हराकर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी के दद्दन मिश्रा  45264 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के रहीम खान को चौथे स्थान पर सुतंष्ट करना पड़ा था।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के दद्दन ने कांग्रेस के मोहम्मद असलम को सिर्फ 91 वोटों से हराकर अपनी बादशाहत कायम की थी। वहीं सपा की रानी शुभाश्री देवी तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि बीजेपी के भगत राम को 03.23 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चंद्रमणि कांत सिंह ने बीएसपी के मोहम्मद असलम को हरा सीट पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं सपा के जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के कुंवर सिंह को सिर्फ 06.07 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें