भोगनीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 11:20 AM (IST)

भोगनीपुर विधानसभा संख्या- 208
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 208 है भोगनीपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 5 हजार 598 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 966 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 36 हजार 620 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार समाजवादी पार्टी अंदरूनी विवाद के बाद सीट पर अपनी दमखम दिखा पाएगी। लेकिन जैसे संकेत मिल रहे हैं, वह इन अनुमानों को ध्वस्त करने के लिए काफी हैं। क्योंकि पार्टी के अंदर की लड़ाई जो अभी तक आंतरिक पटल पर थी। वह अब राष्ट्रीय पटल पर पहुंच चुकी है। लिहाजा नुकसान स्वाभाविक है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के योगेंद्र पाल सिंह ने बीएसपी के धर्मपाल सिंह को हराया था। कांग्रेस के नीतम सचान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार महेश त्रिवेदी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रघुनाथ प्रसाद ने समाजवादी पार्टी की अरुण कुमारी को हराया था। बीजेपी के राम नाथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के धनीराम चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की अरुण कुमारी ने बीएसपी की निर्मला शंखवार को हराया था। बीजेपी के विसर्जन लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एडी की रीता चौथे स्थान पर रही थीं।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें