भोजीपुरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 07:29 PM (IST)

भोजीपुरा विधानसभा संख्या-120
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 120 है भोजीपुरा। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 427 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 59 हजार 617 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 29 हजार 808 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां से एक-एक बार आईईएमसी, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। सीट पर कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी के लिए इस बार माहौल अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। इस बार जनता किस पार्टी की तरफ जाएगी, ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे, लेकिन फिलवक्त सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि कौन सी पार्टी सीट पर अपना कब्जा जमाती है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में आईइएमसी के साजिद इस्लाम ने समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह गंगवार को हराया था। बीजेपी के भैरो लाल मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के अखलाक अहमद चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के साजिल इस्लाम अंसारी ने बीजेपी के भैरो लाल मौर्य को हराया था। समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह गंगवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर आईईएमसी के सरदार खान रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों मे समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह ने बीएसपी के अब्दुल कादिर को हराया था। बीजेपी के भैरो लाल मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के जसवंत सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें