भोजपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 04:25 PM (IST)

भोजपुरा विधानसभा संख्या- 195
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 195 है भोजपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ो के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 87 हजार 622 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 427 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 183 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के जमालुद्दीन सिद्दीकी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें हैं। क्योंकि पार्टी के अंदर बंटे धड़े चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। चुनाव में कम समय बचा है। और अब तक पार्टी का आपसी विवाद नहीं सुलझा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन सी पार्टी का कब्जा होता है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के जमालुद्दीन सिद्दीकी ने जेएकेपी के मुकेश राजपूत को हराया था। बीजेपी के सौरभ राठौर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के महेश सिंह राठौर चौथे स्थान पर रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें