बिधूना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 02:06 PM (IST)

बिधुना विधानसभा संख्या- 202
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
औरैया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या संख्या 202 है बिधूना। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 31 हजार 702 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 83 हजार 93 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 599 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारी को जीत मिली। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार भी समाजवादी पार्टी के लिए माहौल व्याप्त है। क्योंकि बिधूना से मुलायम सिंह यादव के साले प्रमोद गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। प्रमोद मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता के भाई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार पर जनता विश्वास जताती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीज

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रमोद कुमार ने बीएसपी के देवेश कुमार को हराया था। बीजेपी की गीता तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के विनोद कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीज
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के धनीराम ने बीएसपी के विनय शाक्य को परास्त किया था। बीजेपी के सतीश चंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के सतीश चंद्र पाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के विनय शाक्य ने समाजवादी पार्टी के धनीराम वर्मा को हराया था। बीजेपी के सतीश पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार असुन सिह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें