बीकापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 02:35 PM (IST)

बीकापुर विधानसभा संख्या- 274
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फैजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 274 है बीकापुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 32 हजार 607 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 78 हजार 362 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 244 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है. जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मित्रसेन यादव ने बीएसपी के फिरोज खान को हराया था। रालोद के मुन्ना सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के जितेंद्र सिंह बबलू चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के जितेंद्र कुमार बबलू ने समाजवादी पार्टी के सीता राम निषाद को हराया था। अपना दल की सरिता सिंह तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के करुणाकर मिश्रा चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के सीताराम निषाद ने बीएसपी के जितेंद्र कुमार बबलू को हराया था। बीजेपी के अवधेश कुमार पांडेय तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के करुणाकर मिश्रा चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें