बिलग्राम मल्लावां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 11:58 PM (IST)

बिलग्राम मल्लावां विधानसभा संख्या-159
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 159 है बिलग्राम मल्लावां। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 30 हजार 129 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 798 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 43 हजार 323 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी की संभावनाएं प्रबल है। देखना दिलचस्प होगा कि सीट के दूसरे चुनाव में जनता किस प्रत्याशी के पक्ष में मत का प्रयोग करती है। फिलहाल सभी पार्टियों अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हैं।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के बृजेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के कृष्ण कुमार सिंह को हराया था। पीईसीपी के सुभाष पाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के धर्मज्ञ मिश्रा चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें