बिसौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 04:03 PM (IST)

बिसौली विधानसभा संख्या-112
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायुं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 112 है बिसौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 48 हजार 849 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 95 हजार 380 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 53 हजार 469 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां से दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार आरपीडी के कैंडिडेट को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार सपा के लिए चुनौती बेहद कठिन है। क्योंकि पार्टी पहले अंतर्कलह से जूझ रही है। और चुनाव अब बेहद नजदीक आ गए हैं। इस बार पार्टी की फूट का सीधा फायदा बीएसपी और बीजेपी को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी का बोलबाला रहता है।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आशुतोष मौर्य ने बीएसपी की प्रीति सागर को पराजित किया था। बीजेपी के मेजर कैलाश सागर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजाराम कोरी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में आरपीडी के उमलेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के योगेंद्र कुमार कुन्नू को हराया था। बीएसपी के लोकेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस की शकुंतला रही थीं।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के योगेंद्र कुमार ने आरपीडी के विकास यादव को मात दी थी। बीएसपी के गेंदालाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के राजकुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें