बुढ़ाना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 08:55 PM (IST)

बुढ़ाना विधानसभा संख्या-11
मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वालीं 5 विधानसभाओं में से एक है विधानसभा संख्या 11 यानि बुढ़ाना। बुढ़ाना में पहली बार चुनाव 1957 में हुए थे। लेकिन इसके बाद पुन: 2008 में इसे विधानसभा का दर्जा मिल गया। जिसके बाद साल 2012 में यहां आजादी के बाद दूसरी बार चुनाव हुआ। बुढ़ाना विधानसभा में 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 30 हजार है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 592 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 472 है। सीट पर किस पार्टी की दावेदारी कितनी मजबूत है, ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

               

बुढ़ाना सीट के पिछले परिणामों पर एक नजर
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

साल 2012 में बुढ़ाना से समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान ने रालोद के नवाजिश आलम खान को पराजित किया। बीएसपी के योगराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे और बीजेपी के उमेश मलिक चौथे स्थान पर रहे। चुनाव में सपा को सर्वाधिक 35.45 फीसदी वोट मिला।

               
 

 UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें