बुलंदशहर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 03:27 PM (IST)

बुलंदशहर विधानसभा संख्या-65
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 65 है बुलंदशहर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 37 हजार 612 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 6 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 53 हजार 594 है। इस विधानसभा सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है, जबकि एक बार बीजेपी का प्रत्याशी जीता है। यानि सीट पर इस बार भी इन दोनों पार्टियों में जबरदस्त टक्कर है। भीतर फैली कलह से सपा को नुकसान होने की संभावनाएं हैं. फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी –अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि सीट पर कौन बाजी मारता है।
               
बुलंदशहर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे 

16 वीं विधानसभा के चुनावों मे बीएसपी के मोहम्मद अलीम खान ने बीजेपी के विरेंद्र सिंह सिरोही को हराया था। आरएलडी के मुस्तफा तीसरे स्थान पर रहे थे। जेएकेपी के संजीव रामा चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15 वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के मोहम्मद अलीम खान ने समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह यादव को पराजित किया था। बीजेपी के सतीश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के महेंद्र सिंह यादव ने बीएसपी के शाहिद अली को हराया था। समाजवादी पार्टी के जितेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर आरटीकेपी के संजीव अग्रवाल रहे थे।
                

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें