कैंपियरगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:08 PM (IST)

कैंपियरगंज विधानसभा संख्या- 320
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 320 है कैंपियरगंज। साल 2012 के आंकड़ों करे मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 36 हजार 537 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 89 हजार 697 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 840 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें एनसीपी के फेतह बहादुर को जीत मिली थी। लेकिन इस बार एनसीपी के लिए स्थितियां माकूल नहीं हैं। देखना यह होगा कि इस बार जनता का साथ किस पार्टी को मिलता है। फिलहाल सभी दल जीत के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 
               
आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में एनसीपी के फेतह बहादुर ने समाजवादी पार्ची के चिंता यादव को हराया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदीप रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के ब्रिजेश चौथे स्थान को चौथे रहना पड़ा था। 
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें