चैल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 04:35 PM (IST)

चैल विधानसभा संख्या-253
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कौशांबी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 253 है चैल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 755 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 755 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 48 हजार 602 है। सीट पर अर्से से बहुजन समाज पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। इस बार भी सीट पर पार्टी की संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार चुनाव में चैल विधानसभा क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने  चुनावों के लिए कमर कस ली है, और अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के मो. आशिफ जाफरी ने समाजवादी पार्टी के चंद्र बाली को हराया था। अपना दल के शशि भूषण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विजय प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के दयाराम ने समाजवादी पार्टी के रामचंद्रा को मात दी थी। बीजेपी के शिवदानी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विजय प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के दयाराम ने समाजवादी पार्टी के राधे श्याम भरतीया को शिकस्त दी थी। अपना दल के दिनेश चंद्र सोनकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के विजय प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें