चमरौआ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 03:36 PM (IST)

चमरौआ विधानसभा संख्या-35
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रामपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 35 है चमरौआ। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 68 हजार 465 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 45 हजार 12 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 23 हजार 411 है। इस सीट पर पहली बार चुनाव साल 2012 में हुए। जिसमें बसपा के अली युसुफ ने जीत दर्ज की। इस सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच रही है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी में चल रही गुटबाजी का असर हो सकता है। और बसपा को फायदा हो सकता है। देखना ये है कि क्या समाजवादी पार्टी में चुनाव तक सब-कुछ ठीक होता है या नहीं। क्योकि सपा की कलह से पार्टी की दावेदारी कमजोर होगी।
               

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
चमरौआ विधानसभा के पिछले परिणामों पर नजर-

16 वीं विधानसभा में हुए एकमात्र चुनाव में इस सीट पर बसपा के अली युसुफ अली ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के नासीर अहमद खान को हराया था। कांग्रेस के मुफ्ती उर रहमान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि राष्ट्रीय लोक मंच के प्रत्याशी शिव बहादुर सक्सेना को 10.77 फीसदी वोट मिले थे। वे चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें