छर्रा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 02:58 PM (IST)

छर्रा विधानसभा संख्या-74
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 74 है छर्रा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 4 हजार 457 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 69 हजार 853 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 604 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए परिस्थिति कठिन है, क्योंकि पार्टी के भीतर की अंतर्कलह ने जनता में नकारात्मक संदेश दिया है। बावजूद इसके देखना होगा कि क्या जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है या नहीं। फिलहाल चुनावी फाइट में सभी राजनैतिक पार्टियां कूदी हुई हैं।
               
छर्रा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार ने बीएसपी के मूलचंद बघेल को हराया था। जेएकेपी के रविंद्र पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के परवेज अहमद चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें