देवरिया विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 12:18 PM (IST)

देवरिया विधानसभा संख्या- 337
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

देवरिया जिले के अंतर्गत ने वाली विधानसभा संख्या 337  है देवरिया। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 25 हजार 849  है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 535 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 305 है। इस विधानसभा सीट पर किस एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में 2012 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली। जबकि उससे पहले 2007 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बारे भारतीय जनता पार्टी की सीट पर दावेदारी आसान नहीं रहने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जन्मेजय सिंह ने बहुजन समाज पार्टी प्रमोद सिंह को हराया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के दीनानाथ कुशवाहा रहे थे। जबकि कांग्रेस के जय प्रकाश जायसवाल चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दीनानाथ कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को हराया था। कांग्रेस के जय प्रकाश जयसवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एबीएचएम को 09.28 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर ही रहना पड़ा था।
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में एनएलपी के दीनानाथ कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के राम नगीना यादव को हरा सफलता हासिल की थी। बहुजन समाज पार्टी के विभव पांडेय को तीसरे रहना पड़ा था। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे में रविंद्र प्रताप मल्ल 10.18 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे ।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें