धनघटा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 03:52 PM (IST)

धनघटा विधानसभा संख्या- 314
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

संतकबीर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 314 है धनघटा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 37 हजार 494 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 80 हजार 651 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 843 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी की अलगु प्रसाद चौहान ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए कठिन लड़ाई होगी क्योंकि जिस प्रकार का हाईवोल्टेज ड्रामा जनता ने चुनाव से पहले देखा। जनता कतई नहीं चाहेगी कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मत का इस्तेमाल किया जाए। साफ है सपा की आपसी लड़ाई का फायदा अन्य दलों को मिलेगा।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अलगु प्रसाद चौहान ने बहुजन समाज पार्टी के राम सिधारे को मात दी थी। भारतीय जनता पार्टी के नीलमणि तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के सुरेंद्र कुमार को सिर्फ 05.18 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर सुंतष्ट रहना पड़ा था।
                 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें