एटा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 02:36 PM (IST)

एटा विधानसभा संख्या-104
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

एटा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 104 है एटा। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 86 हजार 337 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 617 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 26 हजार 617 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक मर्तबा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन पार्टी के अंदर की गतिविधियों से साफ है कि इस बार पार्टी चुनावी क्षेत्र में कमजोर होती चली जा रही है। अगर नामांकन से पहले पार्टी में सब-कुछ ठीक नहीं हुआ तो निश्चित रूप से बाकी पार्टियों की दावेदारी मजबूत हो जाएगी।
               
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आशीष कुमार यादव ने बीएसपी के गजेंद्र सिंह बबलू को हराया था। बीजेपी के प्रजापालन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के शिशुपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के प्रजापालन ने समाजवादी पार्टी के शिशुपाल सिंह को हराया था। बीएसपी के गिरीश चंद्र वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय चतुर्वेदी चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के शिशुपाल सिंह यादव ने बीएसपी के भरत सिंह वर्मा को हराया था। आरटीकेपी के सुधाकर वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के निरंजन सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें