एत्मादपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 09:57 PM (IST)

एत्मादपुर विधानसभा संख्या-86
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 86 है एत्मादपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3लाख 61 हजार 756 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 286 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 466 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी, यह तो भविष्य के गर्त में है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के नुमाइंदे पर जनता विश्वास जताती है।
               
एत्मादपुर विधानसभा संख्या-86
एत्मादपुर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के डॉ धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रेम सिंह बघेल को हराया था। बीजेपी के रामप्रताप सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरएलडी के बाबा हरदेव सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के नरायण सिंह ने बीजेपी की बेबी रानी मौर्य को हराया था। समाजवादी पार्टी के गंगा प्रसाद पुष्कर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि रालोद के चंद्र भान मौर्य चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के आरएलडी के गंगा पुष्कर ने समाजवादी पार्टी के चंद्रपाल मौर्य को हराया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के श्याम प्रकाश बोधी रहे थे। जबकि कांग्रेस के तारा चंद्र किन्नर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें