फरीदपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 08:14 PM (IST)

फरीदपुर विधानसभा संख्या-122
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 122 है फरीदपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 67 हजार 489 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 307 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 17 हजार 483 है। इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार बीएसपी की संभावनाएं प्रबल हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है, जिसका सीधा फायदा बहुजन समाज पार्टी को मिल सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के डॉ सियाराम सागर ने बीजेपी के डॉ श्याम बिहारी को पराजित किया था। बीएसपी के विजय पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के चंद्र सेन सागर चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के विजयपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के डॉ सियाराम सागर को हराया था। बीजेपी के श्याम बिहारी लाला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दगन लाल मौर्य चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के डॉ सियाराम सागर ने बीजेपी के विजयपाल सिंह को हराया था। बीएसपी के चंद्रभान मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के नंदराम चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें