फतेहपुर सीकरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 11:04 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी विधानसभा संख्या-91
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

आगरा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 91 है फतेहपुर सीकरी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 7 हजार 53 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 590 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 460 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार सीट पर किसे जीत मिलेगी। यह कहना फिलहाल मुश्किल है। क्योंकि सभा पार्टियां एक दूसरे को बहुत टक्कर दे रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यहां कि जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है।
               
फतेहपुर सीकरी विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के सूरजपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार चहर को हराया था। आरएलडी के चौधरी बाबू लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेएकेपी के ओमप्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के सूरजपाल सिंह ने बीजेपी के राजकुमार चहर को हराया था। रालोद के चौधरी बाबू लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के बृजेश कुमार चहर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में रालोद के चौधरी बाबू लाल ने बीएसपी के राजकुमार चहर को पराजित किया था। निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के फौरन सिंह इंडोलिया चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें