फाजिलनगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 11:30 AM (IST)

फाजिलनगर विधानसभा संख्या- 332
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 332 है फाजिलनगर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 40 हजार 081 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 507 है। जबकि विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 540 है। यहां पर पिछले तीन चुनावों में दो बार बीजेपी ने जीत दर्ज की। जबकि समाजवादी पार्टी ने एक बार सफलता हासिल की। फिलहाल यह तय करना कि इन्हीं दो पार्टियों में इस बार भी प्रमुख टक्कर है, जल्दबादी होगी। क्योंकि राजनीति का बदलता परिवेश इस बात की गवाही दे रहा है कि चुनाव के पहले से हार और जीत की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गंगा ने बहुजन समाज पार्टी के कलमुद्दीन को हरा सफलता हासिल की। वहीं समाजवादी पार्टी के विश्वासनाथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेसी की शाशी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विश्वनाथ ने बहुजन समाज पार्टी के जगदीश को शिकस्त दी। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के परशुराम मिश्रा रहे।जबकि कांग्रेस की शाशी शर्मा चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
                

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जगदीश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के विश्वनाथ को मामूली अतंर से हराया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के कलमुद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे बैरिस्टर चौथे स्थान पर रहे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें