गरौठा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 03:20 PM (IST)

गरौठा विधानसभा संख्या- 225
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 225 है गरौठा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 14 हजार 212 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 71 हजार 22 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 43 हजार 186 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर स्थापत्य बरकरार रखना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी दो हिस्सों में बंट चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               

 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के दीप नरायम सिंह ने बीएसपी के देवेश कुमार पालीवाल को हराया था। कांग्रेस के रंजीत सिंह जुदेव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के टिकाराम पटेल चौथे स्थान पर रहे थे।
               

 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें