गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 09:14 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा संख्या-60
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 60 है गढ़मुक्तेश्वर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 91 हजार 223 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 621 है. सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है मदन चौहान। मदन पिछले तीन बार से लगातार समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। इस बार पार्टी के भीतर फैली कलह का कितना नुकसान होता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम मालूम पड़ता है, और अन्य दलों के लिए सपा को टक्कर देना मुश्किल लग रहा है।
               
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा कि पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के मदन चौहान ने बीएसपी के फरहत हसन को हराया था। आरएलडी के रविंदर चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के कृष्ण वीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15 वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के मदन चौहान ने बीजेपी के रामनरेश को पराजित किया था। बीएसपी के राहुल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एनएलएचपी की बबिता चौथे स्थान पर रही थीं।
               
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के मदन चौहान ने बीजेपी के रामनरेश रावत को हराया था। बीएसपी के आफताब चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरपीडी के श्रीचंद चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें