गाजीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 11:36 AM (IST)

गाजीपुर विधानसभा संख्या-375
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 375 है गाजीपुर । साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 04 हजार 680 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 515 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 39 हजार 160 है। इस सीट पर हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया था। जबकि 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की थी। फिलहाल इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार पार्टी के लिए चुनौती कठिन है। क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी दो हिस्सों में तख्सीम हो चुकी है। जिसका सीधा फायदा अन्य दल उठाने में लगे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विजय कुमार मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी के राज कुमार को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि क्यूइडी के ओमकाला चौथे स्थान पर रहे थे।
                

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सैय्यगा शादाब फातिमा ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के उमा शंकर कुशवाहा को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के बाबू लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसबीएसपी की सावित्री को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उमा शंकर ने सीपीआई के राजेंद्र को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के ओमकाला तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि निर्दलीय मारकंडे को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें