घोरावल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 12:52 PM (IST)

सोघोरावल विधानसभा संख्या- 400
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

नभद्र जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 400 है घोरावल । साल 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 343 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 165 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 173 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी समाजवादी पार्टी की सीट पर प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। क्योंकि चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी के लिए परेशानियां उनके ही नेताओं ने खड़ी कर दी हैं। लिहाजा अब इसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिलना तय है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का सिक्का सीट पर चल पाता है।
               

आइए नजर डालते हैं पिछले  विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र ने बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार सिंह को हरा जीत हासिल की थी। कांग्रेस के अरुण कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के विजेंद्र सिंह को सिर्फ 03.77 फीसदी मतो के साथ चौथे स्थान रहना पड़ा था।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें